25 Apr 2024, 20:44:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सिद्धू ने राहुल के बाद अब CM अमरिंदर को भेजा अपना इस्तीफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2019 3:23PM | Updated Date: Jul 15 2019 3:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को मंत्री पद से इस्‍तीफा देकर पंजाब की सियासत को गरमा दिया है। सिद्धू ने पहले तो कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा सौंपा, लेकिन जब अन्य नेताओं ने इसे तकनीकी रूप से गलत ठहराया और सिद्धू को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को इस्तीफा सौंपने की बात कही तो अब इस पर अमल करते हुए सिद्धू ने सीएम को भी अपना इस्तीफा भेज दिया है। 
 
ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी देते हुए सिद्धू ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को अपना इस्तीफा भेज दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर यह इस्तीफा भेजा है। बता दें सिद्धू के इस्तीफे से पूरे राजनीति जगत में हलचल मची हुई है। वहीं सिद्धू के इस्तीफे के बाद एक बार फिर पंजाब कांग्रेस दो धड़ों में बंटी हुई नजर आ रही है, जिनमें से एक सिद्धू तो दूसरा धड़ा मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की तरफ नजर आ रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »