28 Mar 2024, 21:22:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

BJP विधायक के बिगड़े बोल, कहा- मुस्लिमों ने रखी लीं 50 बीवियां, पैदा किए 1050 बच्‍चे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2019 1:54PM | Updated Date: Jul 15 2019 3:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बलिया। यूपी के बलिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह का एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्‍होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों पर हमला बोला है। मीडिया के लोगों से बात करते हुए सुरेंद्र सिंह ने कहा कि, मुस्लिम धर्म में लोगों ने 50 औरत रख लीं और 1050 बच्‍चे पैदा किए। ये कोई परंपरा नहीं है, ये तो जानवरी प्रवृत्ति है।'
 
आपको बता दें कि पिछले दिनों भी वह तब चर्चा में आ गए थे, जब उन्‍होंने डॉक्टरों को 'शैतान' और पत्रकारों को 'दलाल' कह दिया था। इससे पहले भी विधायक सुरेंद्र सिंह कई विवादित बयान दे चुके हैं। एक बार उन्होंने कहा था कि वेश्याएं सरकारी अधिकारियों से बेहतर होती हैं। एक बार तो उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भी तुलना लंकिनी से कर डाली थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »