29 Mar 2024, 18:43:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सिख फॉर जस्टिस पर प्रतिबंध लगाये पाकिस्तान : भारत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2019 5:47PM | Updated Date: Jul 14 2019 5:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान से उसके यहां सक्रिय खालिस्तान समर्थक अलगाववादी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। विदेशों से भारत विरोधी गतिविधि चला रहे इस संगठन पर भारत ने गत 10 जून को प्रतिबंध लगाया था। करतारपुर गलियारे के बारे में पाकिस्तान के साथ आज वाघा में हुई दूसरे दौर की बातचीत के दौरान भारत ने यह मांग रखी।
 
वार्ता में भारतीय शिष्टमंडल का नेतृत्व करने वाले गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव एस सी एल दास ने संवाददाताओं को बताया कि भारत ने इस मांग को मजूबती के साथ रखा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा,वे (पाकिस्तान) इस पर कदम उठायेंगे। इससे पहले विदेश मंत्रालय ने वार्ता के बारे में जारी वक्तव्य में कहा गया कि पाकिस्तान ने भारत को आश्वस्त किया है कि वह अपनी जमीन से भारत विरोधी गतिविधि नहीं होने देगा।
 
वह न्यूयार्क स्थित और पाकिस्तान में भी सक्रिय संगठन सिख फार जस्टिस पर प्रतिबंध की भारत की मांग का भी संज्ञान लेगा दास ने कहा, ‘‘हम चीजों पर निश्चित रूप से कड़ी नजर रखेंगे और आज हुई बातचीत के अनुरूप कदम उठायेंगे। इसमें ढिलायी नहीं बरती जायेगी। हम स्थिति पर बेहद करीबी नजर रखेंगे।
 
वार्ता से एक दिन पहले पाकिस्तान ने खालिस्तान समर्थक गोपल सिंह चावला को करतारपुर गलियारे से संबंधित आधिकारिक पैनल से हटा दिया लेकिन चावला की जगह एक नये सदस्य अमीर सिह को पैनल में जगह दी है। भारत ने चावला को पैनल में रखने का विरोध किया था।
    
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »