28 Mar 2024, 17:46:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नातिन को देख भावुक हुए लालू यादव - चॉकलेट मंगाकर खिलाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2019 4:10PM | Updated Date: Jul 14 2019 4:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। रिम्स के पेईंगवार्ड में भर्ती लालू प्रसाद यादव शनिवार को अपनी दो नातिन को देखकर कुछ देर के लिए भावुक हो गए। उन्होंने दोनों को गोद में बिठाया और सेवक से चॉकलेट मंगाकर उसे दिया। उनकी बेटी धनु, दामाद चिरंजीवी और नातिन राजलक्ष्मी और राजनंदनी के साथ समधी जीतेंद्र यादव उनसे मिलने रिम्स पहुंचे थे। बेटी धनु ने बताया कि उन्होंने छोटी नातिन को पहली बार देखा है। वे बहुत खुश हुए। बेटी को उन्होंने सबका ध्यान रखने की हिदायत भी दी। 
 
लालू प्रसाद के समधी जीतेंद्र यादव ने कहा कि सरकार को मानवता के नाते भी लालू प्रसाद के मामले में कुछ करना चाहिए। इधर राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह लालू प्रसाद से नहीं मिल सके क्योंकि जेल मैनुअल के अनुसार सप्ताह में तीन लोग ही लालू प्रसाद से मिल सकते हैं। लालू प्रसाद शनिवार को टहलते दिखाई दिए। उनको खिड़की पर देखकर मीडियाकर्मी फोटो लेने लगे, तो उन्होंने फोटो लेने के लिए मना भी किया।  इधर, डॉक्टर डीके झा ने बताया कि लालू प्रसाद की तबीयत फिलहाल ठीक है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »