29 Mar 2024, 01:10:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ईरान के तेल टैंकर की रिहाई में मदद करेगा ब्रिटेन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2019 10:46AM | Updated Date: Jul 14 2019 10:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन ने ईरानी तेल टैंकर ग्रेस-1 की रिहाई में मदद करने की घोषणा की है। ब्रिटेन ने कहा है कि यदि ईरान इस बात की गारंटी देता है कि तेल टैंकर सीरिया नहीं जायेगा तो वह उसकी रिहाई में मदद करेगा। सीरियाई रिफाइनरी को कच्चे तेल की आपूर्ति के संदेह पर ग्रेस-1 को गत सप्ताह जिब्राल्टर द्वारा हिरासत में लिया गया था। जिब्राल्टर ने ईरान पर लगे यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों के मद्देनजर चार जुलाई को तेल टैंकर को हिरासत में लिया था। ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेरेमी हंट ने शनिवार को ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद जरीफ से इस मुद्दे पर फोन पर बात की।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »