29 Mar 2024, 11:59:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

वाड्रा ने कहा राहुल से, देश की जनता आपको उम्मीद भरी नजरों से देख रही

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2019 12:34AM | Updated Date: Jul 14 2019 12:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद  से इस्तीफा देने के बाद पार्टी के समक्ष नेतृत्व संकट के बीच उनके बहनोई  एवं उद्योगपति राबर्ट वाड्रा ने उनका समर्थन करते हुए कहा कि देश की जनता  सही दिशा के लिए उनकी ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है।  वाड्रा ने फेसबुक पर अपने पोस्ट में लिखा, ‘‘आपसे सीखने के लिए बहुत कुछ  है। भारतीय आबादी, जिसमें 65 फीसदी युवा हैं , सही दिशा के लिए आपके और  अन्य युवा नेताओं की ओर देख रही है।’’ कांग्रेस  अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने संबंधी गांधी के फैसले का समर्थन करते  हुए वाड्रा ने कहा कि देश की सेवा करना किसी भी पार्टी पद के दायित्व से बड़ा है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं देश की सेवा के लिए आपके साथ हूं जो किसी भी पार्टी पद से बड़ा है। आइए, हम जनता से जुड़ें और बेहतर तरीके से देश की सेवा करें। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »