29 Mar 2024, 16:52:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश के 622 जिले खुले में शौच से मुक्त घोषित : कटारिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2019 8:21PM | Updated Date: Jul 13 2019 8:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जल शक्ति राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया ने कहा है कि स्वच्छ भारत मिशन अगले तीन महीनों में सौ फीसदी उपलब्धि का लक्ष्य हासिल कर लेगा और अब तक इसके तहत देश के 622 जिलों को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया जा चुका है। कटारिया ने खुले में शौच मुक्त योजना और जल संरक्षण पर यहां आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि  मोदी ने 2014 में स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की थी और इस साल अक्­टूबर तक देश इस अभियान की सौ फीसदी सफलता की ओर बढ़ रहा है।
 
उन्होंने कहा कि खुले में शौच से मुक्ति और स्वच्छ भारत मिशन देश के हर कोने में प्रभावी बना हुआ है और इसके तहत अब तक 30 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में 5.6 लाख से अधिक गांव और 622 जिलों ने स्­वयं को खुले में शौच से मुक्त घोषित कर लिया है। कटारिया ने कहा कि मोदी ने अब जल संरक्षण का काम भी मिशन के रूप में लेना शुरू कर दिया है। इसके लिए जल से संबंधित सभी मंत्रालयों को मिलाकर जल शक्ति मंत्रालय गठित किया गया है और जन सहयोग से जल शक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए जन-जागरण किया जा रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »