19 Apr 2024, 20:08:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत 15 जुलाई को करेगा चंद्रयान-2 को लॉन्च

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2019 4:05PM | Updated Date: Jul 13 2019 4:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत का अब तक का सबसे शक्ति शाली लॉन्चर रॉकेट जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल-मार्क 3 (जीएसएलवी एमके-3) 15 जुलाई को चंद्रयान-2 को अपने चंद्रमा मिशन पर ले जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अनुसार, यह उपग्रहों के चार-टन वर्ग को जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (जीटीओ) में लॉन्च करने में सक्षम है।
 
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चेयरमैन डॉक्टर के. सिवन ने बताया कि हम 15 जुलाई को तड़के 2:51 बजे अपने सबसे प्रतिष्ठित मिशन चन्द्रयान-2 को लॉन्च करने जा रहे हैं। इस मिशन के लिए भारत के सबसे ताकतवर रॉकेट GSLV MK-3 का इस्तेमाल होगा। सफल लॉन्चिंग के बाद चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-2 के लैंड करने में करीब 2 महीने का समय लगेगा। मिशन सफल रहा तो चंद्रयान-2 के 6 सितंबर को चांद की सतह पर उतरने की संभावना है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »