29 Mar 2024, 17:58:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गोवा में चार गैर-भाजपाई मंत्रियों को इस्तीफा देने के लिए कहा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2019 2:20AM | Updated Date: Jul 13 2019 2:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कांग्रेस  के 10 विधायकों के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने और उनके  मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना के परिप्रेक्ष्य में चार गैर-भाजपा मंत्रियों को इस्तीफा देने के लिए कहा है। सूत्रों के मुताबिक विधानसभा में पूर्व विपक्षी नेता चंद्रकांत बाबू कावलेकर के शनिवार को राजभवन में आयोजित शपथग्रहण समारोह में उपमुख्यमंत्री के रूप में मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के संकेत हैं।

जिन चार मंत्रियों को इस्तीफा देने के लिए कहा गया है, उनमें उपमुख्यमंत्री विजय सरदेसाई, जल संसाधन मंत्री विनोद पालयेकर, आवास मंत्री जयेश सालगांवकर और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रोहन खोंटे शामिल हैं। सरदेसाई, सालगांवकर और पालयेका गोवा फारवर्ड पार्टी (जीएफपी) के सदस्य हैं जबकि खोंटे निर्दलीय विधायक हैं। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री ने पार्टी हाईकमान के निर्देश पर इन मंत्रियों को इस्तीफा देने के लिए कहा है। इस बीच जीएफपी ने कहा है कि उसे गठबंधन सहयोगी से ऐसी कोई सूचना नहीं  मिली है। जीएफपी का कहना है कि भाजपा को वर्तमान नेतृत्व 2017 में सरकार  गठन के दौरान चर्चा का हिस्सा नहीं थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »