28 Mar 2024, 14:06:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कर्नाटक में मची सियासी उथल-पुथल के बीच कुमारस्वामी विश्वास मत के लिए तैयार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2019 2:13AM | Updated Date: Jul 13 2019 2:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कर्नाटक में सियासी उथल-पुथल जारी है। आज विधानसभा सत्र की शुरुआत में ही मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने विश्वासमत प्रस्ताव पेश करने की अनुमति मांगी है।   उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार से इसके लिए समय तय करने को कहा है।   एचडी कुमारस्वामी ने भरोसा जताया है कि बहुमत अब भी उनके साथ है।   उनका कहना था, ‘मैं किसी भी चीज के लिए तैयार हूं।   मुझे सत्ता से चिपके रहने का शौक नहीं है। अदालत ने सभी याचिकाओं पर यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए। साथ ही कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष को बागी विधायकों के इस्तीफों पर फैसला लेने के लिए मंगलवार तक की मोहलत दे दी। शीर्ष अदालत अब मंगलवार को इस मामले में सुनवाई करेगी। अदालत के आदेश से साफ है कि विधानसभा स्पीकर न तो बागी विधायकों के इस्तीफे पर फैसला लेंगे और ना ही उन्हें अयोग्य करार दे पाएंगे। पहली याचिका 10 बागी विधायकों की ओर से, दूसरी कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष की ओर से जबकि तीसरी यूथ कांग्रेस के नेता और वकील अनिल चाको जोसेफ की ओर से डाली गई है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »