20 Apr 2024, 01:22:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सऊदी अरब में फंसा कैंसर पीड़ति व्यक्ति भारत लौटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2019 1:34AM | Updated Date: Jul 13 2019 1:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जेद्दा। कैंसर से पीड़ति और सऊदी अरब में फंसे एक  भारतीय नागरिक को अंतत: अपने परिजनों से मिलने का मौका मिला और कई  प्रयासों के बाद वह स्वदेश लौट गया। बिहार में सीवान जिले का  निवासी 39 वर्षीय मोहम्मद मुन्ना अंसारी सऊदी अरब के पूर्वी प्रांत स्थित एक निर्माण कंपनी में पिछले छह साल से काम कर रहा था। वह सैंकड़ों की  संख्या में उन मजदूरों में शामिल था, जो अपनी वीजा समाप्त होने के कारण  यहां फंसे थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अंसारी रक्त कैंसर से पीड़ति था और गंभीर  स्थिति में पहुंच चुका था। शुरुआत में उसका यहां एक स्थानीय अस्पताल में  उपचार चलता रहा, लेकिन उसका स्वास्थ्य बीमा कार्ड की परिवक्वता अवधि  समाप्त हो जाने के कारण अस्पताल में उसका उपचार बंद कर दिया। बिहार के कुछ प्रवासियों ने एक भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता से संपर्क किया और इस मामले  को सुलझाने का अनुरोध किया, जिसके बाद अंसारी के स्वदेश लौटने का मार्ग  प्रशस्त हुआ।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »