28 Mar 2024, 18:31:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान बम विस्फोट में चार मरे, कई घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2019 2:42PM | Updated Date: Jul 12 2019 2:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में शुक्रवार सुबह एक शादी समारोह हुए बम विस्फोट में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक घायल हो गये। प्रांतीय गर्वनर के प्रवक्ता अत्तुल्लाह खोग्यानी ने बताया कि नांगरहार प्रांत के बचीरागाम जिले में शुक्रवार की सुबह एक बम विस्फोट होने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक घायल हो गये।
 
स्थानीय सूत्रों के अनुसार विस्फोट एक स्थानीय मिलिशिया कमांडर के बेटे के शादी समारोह को निशाना बनाकर किया गया था। किस भी आतंकवादी समूह ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट की स्थानीय शाखा आईएस-के और तालिबान इस प्रांत में सक्रिय हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »