28 Mar 2024, 14:13:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

'TikTok' के चक्कर में नदी में डूब गया शख्स - भाई बनाता रहा VIDEO

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2019 1:53PM | Updated Date: Jul 12 2019 1:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। मोबाइल एप टिकटॉक के प्रति लोगों की दीवानगी इतनी बढ़ती जा रही है कि उन्‍हें वीडियो बनाते समय अपनी जान से भी हाथ धोने पढ़ रहे हैं। टिकटॉक पर वीडियो बनाते वक्‍त हैदराबाद में एक ऐसा हादसा सामने आया, जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। एक झील में नहाते वक्त टिकटॉक पर वीडियो रिकार्ड कर रहे दो लोगों में से एक की कथित रूप से डूबने से मौत हो गई।
 
पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। हैदराबाद पुलिस ने बताया कि नरसम्हालु (24) मंगलवार शाम झील में गहरे पानी में उतरने से डूब गया। इस दौरान उसका चचेरा भाई नहाने की वीडियो बना रहा था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़ित को तैरना नहीं आता था, उसे संकट में घिरा देखकर उसके चचेरे भाई ने झील से बाहर आकर स्थानीय लोगों को इस बारे में बताया। हालांकि, शुरुआत में लोगों को लगा कि ये वीडियो बनाते समय ही कुछ ड्रामा हो रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »