19 Apr 2024, 07:21:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दुबई : अपमानजनक संदेश भेजने पर महिला को तीन दिन की जेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2019 10:39AM | Updated Date: Jul 11 2019 10:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। सऊदी अरब की महिला को पूर्व पति को व्हाट्सअप पर अपमानजनक संदेश भेजने का दोषी पाये जाने पर तीन दिन की जेल की सजा सुनायी गयी है। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। सऊदी गजट ने बुधवार को बताया कि जेद्दा की एक अपराध अदालत ने महिला को अपने पूर्व पति को बेहद गंदी भाषा में संदेश भेजने का दोषी पाया। महिला का पांच वर्ष पूर्व पति से तलाक हो गया था। उसने अपने पति को क्रूर और असभ्य कहा और नस्लवादी भाषा का प्रयाग किया।
 
महिला का कहना था कि उसने यह संदेश इसलिये भेजे क्योंकि उसका पूर्व पति और उसके परिवार को अपमानित कर रहा था। सऊदी अरब में अन्य मुस्लिम देशों की तुलना में महिलाओं के अधिकार सीमित है। सऊदी के क्राउन प्रिस मोहम्मद बिन सलमान देश की महिलाओं के अधिकारों की वकालत करते रहे है। उनके प्रयासों से हाल ही देश की महिलाओं को वाहन चलाने और स्टेडिमय में प्रवेश की अनुमति दी गयी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »