29 Mar 2024, 18:50:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मनी लॉन्ड्रिंग केस : लालू यादव की बेटी-दामाद के खिलाफ चार्जशीट दायर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2019 5:21PM | Updated Date: Jul 10 2019 5:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल की नेता और राजद मुखिया लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती और उनके पति शैलेंद्र कुमार के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया है। ईडी ने यह आरोप पत्र दिल्ली हाई कोर्ट में धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) केस में दायर किया, जिसपर कोर्ट 27 जुलाई को विचार करेगा। 
 
यह मामला 8,000 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है। साल 2018 में इस मामले पर सुनवाई हुई थी। तब केस की सुनवाई के दौरान सीबीआई के विशेष जज अरविंद कुमार ने एक और आरोपी संतोष झा के खिलाफ पेशी का वारंट जारी किया था। चार जून 2018 को भी इस मामले की सुनवाई हुई थी। मीसा भारती और उनके पति पर आरोप है कि उन्होंने आठ हजार करोड़ के काले धन को सफेद किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »