19 Apr 2024, 17:13:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी से पीछे हटे डेमोक्रेट सांसद एरिक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2019 1:55AM | Updated Date: Jul 10 2019 1:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। डेमोक्रेट सांसद एरिक स्वालवेल (38) ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी से अपना नाम वापस ले लिया है। ऐसा करने वाले वह विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के पहले नेता हैं। वह अपने लिए एक फीसद लोगों का समर्थन नहीं जुटा पाए, जिसके चलते उन्होंने अपना नाम वापस लेने का फैसला किया। संसद में कैलिफोर्निया का प्रतिनिधित्व करने वाले एरिक ने कहा, आज मेरे चुनाव अभियान का अंत हो रहा है लेकिन यह नई संभावनाओं की शुरूआत भी है। एरिक के हटने के बाद 20 दावेदार डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति उम्मीदवारी पाने की होड़ में हैं। इनमें पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन सबसे आगे हैं। पहली प्राइमरी बहस के बाद हालांकि उनके समर्थकों की संख्या 32 से घटकर 26 फीसदी पर पहुंच गई है। बहस में अच्छे प्रदर्शन के बाद भारतीय-अमेरिकी सीनेटर कमला हैरिस की स्थिति मजबूत हुई है। इसके चलते बिडेन और हैरिस में कांटे की टक्कर होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »