29 Mar 2024, 04:51:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पश्चिम एशिया में अमेरिका की कोई ठोस नीति नहीं: अब्बास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2019 1:18AM | Updated Date: Jul 9 2019 1:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। सीरिया ने कहा 2015 के ईरान परमाणु समझौते पर अमेरिका के रुख में परिवर्तन स्पष्ट रूप से यह दिखाता है कि यह देश अपनी प्रतिबद्धताओं का सम्मान नहीं करता और पश्चिम एशिया को लेकर इसकी कोई ठोस नीति भी नहीं है। भारत में सीरिया के राजदूत रियाद अब्बास ने कहा है, ‘‘अमेरिका की अभी तक कोई स्पष्ट नीति नहीं है, आज वह ईरान परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर करता है और दूसरे दिन अपना विचार बदल लेता है। अमेरिका की कोई सही नीति नहीं है इसलिए हम इससे दूर रहते हैं और पश्चिम एशिया में अमेरिकी परियोजना के खिलाफ हैं।’’ राजदूत ने कहा कि अमेरिका के विपरीत रूस इस क्षेत्र में हमेशा एक ‘सही और स्वतंत्र’ नीति का अनुसरण करता है जिसके परिणामस्वरूप सीरिया के स्वतंत्रता के पहले दिन से ही उसके और सीरिया के बीच ‘सौहार्दपूर्ण संबंध’ है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »