19 Apr 2024, 19:59:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आगरा में बड़ा हादसा- पुल से नीचे गिरी यात्रियों से भरी बस- 29 की मौत, कई जख्‍मी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2019 12:08PM | Updated Date: Jul 8 2019 12:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लखनऊ से दिल्ली जा रही रोडवेज की बस आगरा में एक्सप्रेस वे पर झरना नाले की खाई में गिर गई, इस हादसे में 29 यात्रियों की मौत हो गई है और 18 लोग घायल हो गए हैं। बस में तकरीबन 50 लोग सवार थे। घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यूपी सरकार ने मृतकों के परिवार को पांच-पांच लाख रुपये के मुआवजे का एलान किया है। साथ ही  उत्तर प्रदेश पुलिस के मुताबिक बस का नंबर UP33 AT 5877 है, बस इटावा से दिल्ली जा रही थी।
 
हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'उत्तर प्रदेश के आगरा में हुए बस हादसे से आहत हूं। उन परिवारों के प्रति संवेदना, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग तेजी से ठीक हों। राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।
 
घटना पर दुख प्रकट करते हुए राजनाथ ने ट्वीट किया, "यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई बस दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु के दुखद समाचार से मैं व्यथित हूं। दुर्घटना के संबंध में आदित्यनाथ से मैंने बात की है। उन्होंने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा एवं (परिवहन) मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को दुर्घटना स्थल पर भेजा है।
 
इस बीच राज्‍य के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने इस मामले पर दुख जताया है। उन्‍होंने आगरा के डीएम और एसएसपी को हर प्रकार की संभव मेडिकल सहायता मुहैया कराने का आदेश दिया है। इस दौरान एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर बुला ली गई है। यूपी रोडवेज ने मृतकों के परिवार को 5 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है। फिलहाल घायलों को बचाने के लिए रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन जारी है।
 
अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ से दिल्ली जा रही अवध डिपो की जनरथ बस में करीब 50 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद से अब तक कई शवों को निकाल लिया गया है लेकिन माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि फ़िलहाल मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है और जिले के आला अधिकारियों सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद है। उन्होंने बताया कि खाई में पानी भरे होने की वजह से राहत बचाव कार्य में मुश्किल आ रही है। साथ ही कहा कि अभी तक हादसे की वजह का पता नहीं चल सका है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »