29 Mar 2024, 11:33:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

एवरेस्ट के कचरे को ‘खजाने’ में बदलेगा नेपाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2019 12:34AM | Updated Date: Jul 8 2019 12:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। माउंट एवरेस्ट को साफ-सुथरा रखने और गंदगी से बचाने के लिए नेपाल ने एक महीने का सफाई अभियान चलाया है। पर्वतीय क्षेत्र से अब तक 10,000 किलोग्राम से अधिक कचरा इकट्ठा किया गया है। इस ऐतिहासिक सफाई अभियान को सरकारी और गैर-सरकारी एजेंसियों ने मिलकर बेस कैंप और चार हाई कैम्प से शेरपा टीम को जुटाकर चलाया, जिसमें न केवल कचरे को एकत्रित किया गया, बल्कि चार शवों को भी हटाया गया। इन ठोस अवशेषों को काठमांडू के पास स्थित लैंडफिल साइट (अपशिष्ट पदार्थों को फेंकने की जगह) में फेंकने के बजाय, विभिन्न उत्पादों के लिए कच्चे माल खातिर इन्हें अलग किया गया। इसके बाद इन्हें संसाधित कर इनका पुनर्चक्रित (रिसाइकिल) किया गया।

10 टन कचरे में से दो टन रिसाइकल किया गया
मीडिया के मुताबिक, 'ब्लू वेस्ट टू वैल्यू' के प्रधान नवीन विकास महारजन के हवाले से बताया, हमने एकत्रित सामग्रियों को पहले विभिन्न श्रेणियों में अलग-अलग किया, जैसे कि प्लास्टिक, कांच, लोहा, एल्युमीनियम और कपड़े। प्राप्त 10 टन कचरे में से दो टन का पुनर्चक्रित किया गया, जबकि बाकी बचे आठ टनों में अधजली वस्तुएं और मिट्टी से सने हुए आवरण होने की वजह से उनका पुनर्चक्रण नहीं किया जा सकता। साल 2017 से 50 से अधिक लोग काठमांडू स्थित ‘ब्लू वेस्ट टू वैल्यू’ से जुड़े हैं, यह एक सामाजिक उद्यम है जो कचरे से उपयोगी वस्तुएं बनाने का काम करती है। पहाड़ों से प्राप्त कचरे का पुनर्चक्रण करने के अलावा महारजन की टीम नगरपालिकाओं, अस्पतालों, होटलों और विभिन्न कार्यालयों के साथ भी काम कर रही है, ताकि कचरे का अधिक से अधिक सदुपयोग किया जा सके और लैंडफिल में भेजे गए कचरों की मात्रा को कम किया जा सके और हरित रोजगार का सृजन किया जा सके।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »