29 Mar 2024, 02:43:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सिंधिया के इस्तीफा बाद, देवड़ा का भी इस्तीफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2019 12:21AM | Updated Date: Jul 8 2019 12:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद पद छोडने की मची होड़ के बीच रविवार को पार्टी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने भी अपने पदों से इस्तीफे दे दिए। कांग्रेस के युवा नेता और आम चुनाव से ठीक पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी महासचिव बनाए सिंधिया ने अपने इस्तीफे का ऐलान ट्विट कर किया और कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा राहुल गांधी को भेज दिया है जबकि  देवड़ा ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और पार्टी के महाराष्ट्र प्रभारी मल्लिकार्जुन खड़गे को अपने इस्तीफे की सूचना भेज दी है। 

सिंधिया ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता के निर्णय को स्वीकार कर हार की जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस महासचिव के पद से इस्तीफा दे चुका हूं। सिंधिया ने पार्टी महासचिव बनाए जाने और उन्हें यह दायित्व सौंपकर पार्टी की सेवा करने का अवसर देने के लिए राहुल को धन्यवाद दिया और कहा कि मुझ पर भरोसा कर यह जिम्मेदारी सौंपने और पार्टी की सेवा करने का अवसर देने के लिए मैं राहुल गांधी का आभार व्यक्त करता हूं।

सिंधिया ने भरोसा करने के लिए राहुल को धन्यवाद दिया

सिंधिया ने कहा कि मैं वो नेता नहीं हूं जो अन्य लोगों को आॅर्डर देता है। मुझे लगता है कि जब कोई जिम्मेदारी होती है, तो जवाबदेही भी होती है। अगर चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन अच्छा नहीं है तो इसके लिए मैं भी जिम्मेदार हूं, इसलिए मैंने कांग्रेस महासचिव पद से इस्तीफा देने का फैसला लिया। अभी तक मध्यप्रदेश से सीएम कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद और प्रभारी महासचिव दीपक बावरिया और वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा विधिक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके हैं। 

अपने ही गढ़ में हारे थे

लोकसभा चुनाव में सिंधिया को गुना से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि गुना संसदीय क्षेत्र को सिंधिया राजघराने का गढ़ माना जाता है। गुना से पहली बार किसी सिंधिया राजघराने के सदस्य को हार मिली है।

निरूपम का देवड़ा पर तंज

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद से मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे के बाद कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने इशारों-इशारों में देवड़ा पर हमला बोला है। उन्होंने इस्तीफे को ऊपर चढ़ने की सीढ़ी करार देते हुए कहा कि ऐसे 'कर्मठ' लोगों से पार्टी को सावधान रहना चाहिए। मिलिंद देवड़ा मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद राष्ट्रीय स्तर पर काम करने की बात कही। इसके बाद ही निरुपम ंने ट्विट में लिखा कि इस्तीफे में त्याग की भावना होती है। यहां तो 'नेशनल' लेवल का पद मांगा जा रहा है।

बड़ी राजनीति करेंगे देवड़ा

मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने भी रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ऐसे समय में इस्तीफा दिया है जब महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। देवड़ा ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए एक तीन सदस्यीय समिति बनाने का सुझाव दिया है जो राज्य कांग्रेस का नेतृत्व करेगी। उन्होंने कहा कि वे प्रदेश की राजनीति के बजाय अब राष्ट्रीय स्तर की राजनीति करना चाहते हैं इसलिए उन्होंने पद से इस्तीफा दिया है। कार्यकर्ता उत्साह बनाए रखें।

 संन्यास लेंगे हरीश रावत

चार दिन पहले कांग्रेस महासचिव के पद से इस्तीफा देने के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने रविवार को सक्रिय राजनीति छोड़ने का संकेत देते हुए कहा कि वह अपनी पारी खेल चुके हैं और अब अपने परिवार तथा मित्रों के साथ समय बिताना चाहते हैं। गत तीन जुलाई को कांग्रेस महासचिव पद से इस्तीफा देने वाले उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने इसकी वजह हाल में लोकसभा चुनावों में असम में पार्टी को मिली करारी हार बताया था। रावत असम में पार्टी मामलों के प्रभारी थे। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »