28 Mar 2024, 16:20:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

चुनावी जनादेश, मोदी मैजिक नहीं,जनता की सोच में बदलाव: सहस्रबुद्धे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2019 7:43PM | Updated Date: Jun 25 2019 7:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनय सहस्रबुद्धे ने आज राज्यसभा में कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  सरकार को लोकसभा चुनाव में मिला भारी जनादेश ‘मोदी मैजिक’ नहीं बल्कि लोगों की सोच में बदलाव का नतीजा है। सहस्रबुद्धे ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए मंगलवार को सदन में कहा कि लोकसभा चुनाव में राजग की जीत जनता की सोच में बदलाव , प्रधानमंत्री द्वारा 18 घंटे तक लगातार काम कर जिम्मेदारी को पूरा करने और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यदि इसे केवल ‘मोदी मैजिक’ या करिश्मा कहा जाता है तो यह कन्याकुमारी से कश्मीर तक कार्यकर्ताओं की मेहनत , सरकार की दायित्व के प्रति निरंतर जवाबदेही और लोगों की सोच में बदलाव को कम करके आंकने जैसा होगा। 

 
सदन में विपक्ष के नेता के ‘बेटी बचाओ बेटी पढाओ’ अभियान को केवल ‘प्रचार अभियान’ करार देने के बयान की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की अच्छी योजनाओं की खिल्ली नहीं उडायी जानी चाहिए। इसी योजना के चलते हरियाणा में लड़कों की तुलना में लड़कियों के अनुपात में आशातीत बढोतरी हुई है। विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद के इस बयान कि ‘ हमें नया नहीं पुराना भारत चाहिए’ पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि क्या उन्हें वहीं पुराना भारत चाहिए जिसमें भाई भतीजावाद, और दलालों का बोलबाला था। कांग्रेस का नाम लिये बिना उन्होंने कहा कि लोगों को समाज को बांट कर राज करने वालों की हकीकत का पता चल गया है। सहस्रबुद्धे ने कहा कि मोदी सरकार ने अपनी नीतियों , योजनाओं और कार्यक्रमों के आधार पर ‘विकास कूटनीति’ से दुनिया में भारत का दबदबा बनाया है। भारत पिछले पांच सालों में विकासशील देशों की आवाज बनकर उभरा है। इस्लामिक देशों के संगठन ओआईसी में भी भारत को सम्मान दिया गया है और उसकी बात सुनी गयी है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »