29 Mar 2024, 15:42:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

21 जुलाई को होगा जूनागढ़ मनपा का चुनाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2019 7:38PM | Updated Date: Jun 24 2019 7:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गांधीनगर। गुजरात की आठ महानगरपालिकाओं में से एक जूनागढ़ महानगरपालिका के चुनाव 21 जुलाई को होंगे। गांधीनगर मनपा के एक वार्ड (वार्ड संख्या 3) का उपचुनाव भी इसी के साथ होगा। राज्य चुनाव आयोग के सचिव महेश जोशी ने बताया कि आज चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित क्षेत्र में आर्दश आचार संहिता लागू हो गयी है।

उन्होंने बताया कि अधिसूचना एक जुलाई को जारी होगी जिसके साथ ही नामांकन शुरू होगा जो छह जुलाई तक किया जा सकेगा। आठ जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी जबकि नामवापसी नौ जुलाई तक हो सकेगी। मतदान 21 जुलाई रविवार को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। जरूरत पड़ने पर 22 जुलाई को पुनर्मतदान होगा। मतगणना 23 जुलाई को होगी। ज्ञातव्य है कि गुजरात की सभी महानगरपालिकाओं पर फिलहाल भाजपा का कब्जा है जो राज्य में भी पिछले दो दशक से अधिक समय से सत्ता पर काबिज है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »