28 Mar 2024, 17:29:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

फिर बिगड़ी मुलायम सिंह यादव की तबीयत -अस्पताल में किया भर्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2019 4:58PM | Updated Date: Jun 24 2019 4:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के संरक्षक और यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट से सांसद मुलायम सिंह यादव की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। तबीयत खराब होने के बाद मुलायम सिंह को गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनका शुगर लेवल फिर से बढ़ गया है। अस्पताल में मुलायम सिंह के साथ उनके भतीजे और पूर्व सपा सांसद धर्मेंद्र यादव भी आए थे। अस्पताल में डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल उनकी जांच की जा रही है और किसी तरह की घबराने वाली बात नहीं है। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी तबीयत पर नजर बनाए हुए है। गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव की तबीयत पिछले कई दिनों से खराब चल रही है। 
 
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद अपने परिवार को एकजुट करने की कोशिशों में जुटे मुलायम सिंह यादव की तबीयत पिछले कई दिनों से खराब चल रही है। अभी शनिवार शाम को ही तबीयत बिगड़ने पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था। इससे पहले भी उन्हें शुगर लेवल बढ़ने की शिकायत के चलते मेदांता लाया गया था। इस महीने में यह पांचवी बार है, जब उनकी तबीयत खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेदांता से पहले मुलायम को लखनऊ के पीजीआई में इलाज के लिए ले जाया गया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »