29 Mar 2024, 03:13:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में शामिल होने मोदी पहुंचे रांची

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2019 1:56AM | Updated Date: Jun 21 2019 1:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में शामिल होने के लिए देर रात झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे गये। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर दास और उनके मंत्रिमंडल सदस्यों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। मोदी 21 जून को रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में सुबह छह बजे लगभग 40 हजार लोग के साथ योग करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लोगों की सुविधाओं के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं की गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर 200 से अधिक पेयजल पॉइंट, 400 अस्थायी शौचालय, 100 पानी टैंकर, मेडिकल टीम, 21 एंबुलेंस, आठ मेडिकल रेस्पॉन्स टीम, 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के साथ सुरक्षा के लिए मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पर्याप्त संख्या में जवानों की तैनाती की गई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »