29 Mar 2024, 18:03:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

गुटेरेस ने नाइजीरिया में आत्मघाती हमलों की निंदा की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2019 10:59AM | Updated Date: Jun 18 2019 10:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने नाइजीरिया में हुए तीन आत्मघाती हमलों की कड़ी निंदा की है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। वक्तव्य के मुताबिक गुटेरेस ने इन हमलों में मारे गए लोगों के परिजनों के अलावा नाइजीरिया की सरकार और उसकी जनता के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए हमले में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
 
गुटेरेस ने उम्मीद जताई है कि हमले के दोषियों को जल्द पकड़कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। गुटेरेस ने आतंकवाद और हिंसक चरमपंथ के खिलाफ लड़ाई में नाइजीरिया सरकार के प्रति एकजुटता को दोहराया। नाइजीरिया के बोर्नो प्रांत में रविवार को हुए तीन आत्मघाती हमलों में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गयी थी और 42 अन्य घायल हो गए थे। आतंकवादी संगठन बोको हरम के संदिग्ध आतंकवादियों ने फुटबॉल के प्रशंसकों के बीच यह आईईडी धमाके किए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »