नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर दुनियाभर में तैयारियां की जा रही हैं. 21 जून को 5वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इसी के तहत नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास में रविवार को योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. नेपाल के नामचे बाजार से माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप तक योग अभ्यास किया। दूतावास ने बयान में बताया गया कि भारतीय उच्चायोग मंजीव सिंह पुरी सहित इस आयोजन में स्थानीय लोगों, विभिन्न महिला और संगठनों के सदस्य, सागरमाथा राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारी और विदेशी पर्यटकों ने हिस्सा लिया।
इसके अलावा माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप में पहली बार योग अभ्यास किया गया. समुद्र से 17,600 फीट की ऊंचाई पर गुजरात के पर्वातारोही भारत शर्मा ने अन्य पर्वतारोहियों के साथ दुनिया की सबसे ऊंची चोटी के बेस पर योगाभ्यास करके इतिहास रच दिया। रूस में भारतीय दूतावास के द्वारा 5 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले आयोजित एक कार्यक्रम में मास्को में योग का प्रदर्शन किया गया। पीले कलर की टीशर्ट पहनकर स्थानीय लोग अधिकारी शामिल हुए। बता दें कि दुनियाभर में 21 जून को योग दिवस मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत 2015 में हुई थी. योग दिवस की अवधारणा को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में 27 सितंबर, 2014 को अपने भाषण के दौरान प्रस्तावित किया था।