19 Apr 2024, 10:26:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हार के बाद लालू की उड़ी नींद - खाना भी छोड़ा, खराब हुई तबीयत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2019 5:38PM | Updated Date: May 26 2019 5:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बिहार में महागठबंधन की अगुआई कर रहे राष्ट्रीय जनता दल के लिए पहली बार पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद की अनुपस्थिति लोकसभा चुनाव में बहुत नुकसानदायक रही। इतिहास में पहली बार ऐसा था कि राजद पार्टी बिना लालू के लोकसभा चुनाव लड़ रही थी और तमाम कोशिशों के बावजूद भी पार्टी को एक भी सीट हाथ नहीं लगी। वहीं चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू प्रसाद के बारे में रांची के रिम्स अस्पताल से आ रही खबरों के अुनसार, वह पार्टी की अप्रत्याशित हार से काफी तनाव में है। उन्होंने दिन का खाना छोड़ दिया है और उन्हें ठीक से नींद भी नहीं आ रही है। उनकी दिनचर्या बिगड़ गई है।
 
लोकसभा चुनाव के नतीजे के बादे से लालू यादव न सो पा रहे हैं और न ही दोपहर का खाना खा रहे हैं। ऐसे में उनकी दिनचर्या से डॉक्टर भी परेशान हैं। मिली जानकारी के अनुसार, लालू सुबह का नाश्ता करने के बाद सीधे रात में ही खाना खा रहे हैं। पिछले तीन दिनों से उन्होंने दोपहर का लंच नहीं किया है।
 
लालू यादव का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रो. उमेश प्रसाद ने बताया वह सुबह का नाश्ता तो कर रहे हैं, लेकिन दोपहर का खाना नहीं खा रहे हैं। ऐसे में उन्हें इंसुलिन देने में परेशानी हो रही है। तनाव के कारण उनकी ऐसी स्थिति हो गई है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि लालू यादव पहले से ही दर्जनभर बीमारियों से पीड़ित हैं। उनकी उम्र भी काफी हो गई है। पहले से उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज है। कार्डियक सर्जरी भी की गई है। डॉक्टरोंका कहना है कि अगर लालू ने अपनी दिनचर्या नहीं सुधारी तो उनकी स्थिति और बिगड़ सकती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »