28 Mar 2024, 17:00:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फ्रांस में यलो वेस्ट रैलियों में 3000 से अधिक लोगों ने भाग लिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2019 11:38AM | Updated Date: May 26 2019 11:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। फ्रांस में यलो वेस्ट रैलियों में तीन हजार से अधिक लोगों ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। फ्रांस के आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि राजधानी पेरिस में 1200 लोगों सहित देश के विभिन्न हिस्सों में तीन हजार 200 लोग यलो वेस्ट विरोध प्रदर्शन में शनिवार को भाग लिया है। स्थानीय टीवी चैनल के अनुसार 18 मई को पेरिस के ग्यारह सौ लोगों सहित देश भर में दो हजार 800 प्रदर्शनकारियों ने कुछ घंटों तक प्रदर्शन किया था। प्रांत के उत्तरी सोमे विभाग के अनुसार 800 लोग अमीन्स शहर में रैलियों में शामिल हुए।
 
आयोजकों ने लगभग दो हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया है। रैलियों के दौरान प्रदर्शनकारियों ने एक स्थानीय बैंक और कार्लटन होटल को नुकसान पहुंचाया जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों विरुद्ध आंसू गैस का इस्तेमाल किया। अठारह लोगों को हिरासत में लिया गया है और दो को गिरफ्तार किया गया है। पिछले वर्ष नवंबर के मध्य से ईंधन करों में बढ़ोत्तरी को फ्रांस में यलो वेस्ट रैलियों का आयोजन शुरु हुआ था।
 
इसके बाद फ्रांस सरकार ने ईंधन करों को बढ़ाने की अपनी योजना को त्याग दिया है और देश की सामाजिक आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए अन्य उपायों को पेश किया। सरकारी नीतियों पर असंतोष व्यक्त करने के लिए प्रदर्शनकारी हर सप्ताह देश भर की सड़कों रैलियां निकाल रहे हैं। इन रैलियों में आमतौर पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें होती हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »