28 Mar 2024, 21:57:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में बाढ़ से 13 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2019 7:15PM | Updated Date: May 25 2019 7:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। पश्चिमी अफगानिस्तान के घोर प्रांत में भारी बारिश तथा बाढ़ के कारण पिछले दो दिनों में 13 लोगों की मौत हुई तथा 100 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गये हैं। प्रांतीय गवर्नर गुलाम नाजीर काजी ने शनिवार को यह जानकारी दी। काजी ने संवाददाताओं को बताया कि बाढ़ ने प्रांतीय राजधानी फिरोज कौह तथा पड़ोसी जिलों टोलक तथा शाहरक में भारी तबाही मचायी है। इसके कारण 100 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गये हैं। प्रांतीय गवर्नर ने राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय सहायता एजेंसियों से बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने की अपील की है।      

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »