29 Mar 2024, 18:25:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जीत के बाद बीजेपी नेता सनी देओल को तोहफे में मिला 'हैंडपंप'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2019 3:39PM | Updated Date: May 25 2019 3:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेता सनी देओल ने बीजेपी के टिकट पर गुरदासपुर सीट से जीत हासिल कर एक नया इतिहास रचा है। अपने डेब्यू चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी सुनील कुमार जाखड़ को 77,009 वोट से हराने वाले सनी देओल ने इस सीट पर विनोद खन्ना की विरासत को आगे बढ़ाने का काम किया। गुरदासपुर के उम्मीदवार बनने से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी का दामन थामकर अभिनेता से नेता बने सनी देओल का ये पहला चुनाव था। 
 
उनके सामने सुनील कुमार जाखड़ जैसे मज़बूत प्रतिद्वंद्वी मौजूद थे। लेकिन सनी को मोदी लहर का जबर्दस्त फायदा मिला।  हालांकि मतगणना के दौरान कुछ समय सनी देओल पीछे भी हुए थे और ऐसा लग रहा था की राजनीति में उनका डेब्यू फ्लॉप हो जाएगा। लेकिन एक बार वो आगे निकले तो सीधा जीत कर ही माने। सनी देओल की जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें तोहफे में हैंडपंप दिए जाने की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »