28 Mar 2024, 22:35:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यमन में हाउती विद्रोहियों के साथ संघर्ष में 5 सुरक्षा अधिकारियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2019 12:05PM | Updated Date: May 25 2019 12:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अदन। यमन के दक्षिणी प्रांत अल- धालिया में शुक्रवार को हाउती विद्रोहियों के साथ हुये संघर्ष में पांच सुरक्षा अधिकारी मारे गए। एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि अल-धालिया के पश्चिमी हिस्सों में हाजर क्षेत्र में सरकारी सुरक्षा बलों और हाउती विद्रोहियों के बीच भीषण संघर्ष हुआ। जिसमें नए भर्ती हुए पांच सुरक्षाबल अधिकारी मारे गए। उन्होंने कहा कि मारे गए पांच अधिकारियों में अदन के मुख्य बंदरगाह की सुरक्षा के लिए काम करने वाले सुरक्षा बलों का प्रमुख शलाल सोबाही और यमन के सुरक्षा बलों की चौथी विशेष बटालियन के चार सदस्य शामिल हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »