20 Apr 2024, 03:20:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस हारी तो कराया मुंडन - चुनाव से पहले रखी थी शर्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2019 12:04PM | Updated Date: May 25 2019 12:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राजगढ़। लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद एमपी के राजगढ़ से एक रोचक मामला सामने आया है। यहां भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शर्त लगा रखी थी कि मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनते हैं, तो कांग्रेस कार्यकर्ता मुंडन कराएंगे। वहीं, राहुल गांधी पीएम बने तो भाजपा कार्यकर्ता मुंडन कराएंगे। नजीते घोषित हुए तो भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल गया। इस तरह कांग्रेस के कार्यकर्ता शर्त हार गए।
 
और उन्हें सबके सामने मुंडन कराना पड़ा। दरअसल, राजगढ़ के हराना गांव में मतदान से कांग्रेस कार्यकर्ता बाबूलाल सेन और भाजपा कार्यकर्ता राममोहन मंडलोई के बीच राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर शर्त लगी। शर्त के अनुसार अगर मोदी प्रधानमंत्री बनते हैं, तो कांग्रेस कार्यकर्ता बाबूलाल सेन मुंडन कराएंगे। और यदि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनते हैं, तो भाजपा कार्यकर्ता राम मोहन मंडलोई मुंडन कराएंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता को सबके सामने कराना पड़ा मुंडन 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »