28 Mar 2024, 16:54:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका खाड़ी देशों को आठ करोड डालर के हथियार बेचेगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2019 11:56AM | Updated Date: May 25 2019 11:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। ईरान के साथ बढ़ते तनाव के मद्देनजर अमेरिका सऊदी अरब, जॉर्डन और संयुक्त अरब अमीरात को आठ करोड एक लाख डालर के हथियार बेचेगा। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने शनिवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अमेरिका इस संदर्भ में अधिसूचना जारी करते हुए 22 लंबित हथियारों के हस्तांतरण को तुरंत पूरा करने की बात कही।
 
उन्होंने कहा कि अमेरिका विमान के रखरखाव वाले उपकरण, खुफिया, निगरानी, टोही, युद्ध का सामान और अन्य सामानों की आपूर्ति करेगा। पोम्पेओ ने शुक्रवार को कहा था कि ईरान हमले को रोकने और सहयोगी देशों की आत्मरक्षा क्षमता को बढ़ाने जरुरत है। उन्होंने कहा कि यह कदम ‘एक बार की घटना’ होगी। उन्होंने इस बात पर बल देते हुए कहा कि हथियारों के हस्तांतरण से क्षेत्र में अमेरिका के सहयोगियों की आत्मरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »