19 Apr 2024, 06:41:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हार के बाद बोले शत्रुघ्न सिन्हा - कुछ तो खेल हुआ है और वो भी बड़े...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2019 1:28PM | Updated Date: May 24 2019 1:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब से चुनाव हार गए। उनका मुकाबला केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से था। शत्रुघ्न सिन्हा 2,83,116 वोटों से हार गए। अपनी हार के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बड़ी बात कह दी। सिन्हा ने कहा कि, कुछ तो खेल हुआ है और वो भी बड़े पैमाने पर। खासतौर पर उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में बड़े पैमाने पर खेल हुआ है, लेकिन इन सब बातों के लिए ये सही वक्त नहीं है। 
 
इसी के साथ शत्रुघ्न सिन्हा लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को बधाई भी दी।  उन्होंने कहा, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को बधाई देता हूं, जो कि एक बेहतरीन रणनीतिकार हैं। मैं अपने फैमिली फ्रेंड रवि शंकर प्रसाद को भी बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि पटना अब स्मार्ट सिटी बनेगी।
 
बता दें पटना साहिब से टिकट करने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी से बगावत की और उसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस ने भी उन्हें पटना साहिब से ही अपना उम्मीदवार बनाया और वह चुनाव हार गए। वहीं शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा यूपी की राजधानी लखनऊ से चुनाव लड़ी। उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन ने अपना उम्मीदवार बनाया और सपा की सीट पर चुनावी मैदान में उतरीं। उनका मुकाबला गृह मंत्री राजनाथ सिंह से था। पूनम सिन्हा भी राजनाथ सिंह के आगे कहीं टिक नहीं पाई और भारी अंतर से चुनाव हार गईं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »