19 Apr 2024, 04:41:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हार के बाद राज बब्बर ने राहुल गांधी को भेजा अपना इस्तीफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2019 11:22AM | Updated Date: May 24 2019 11:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव में यूपी में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद कांग्रेस के अध्‍यक्ष राज बब्‍बर ने इस्‍तीफे की पेशकश की है। राज बब्‍बर ने पार्टी अध्‍यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्‍तीफा भेजा है। यूपी के फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस के उम्मीदवार राज बब्बर को हार का सामना करना पड़ा। बीजेपी के उम्मीदवार राजकुमार चाहर ने राज बब्बर पर तीन लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की।
 
बीजेपी को यूपी में 80 में से 62 सीटें मिली हैं। इसके अलावा बसपा ने 10, सपा ने पांच, अपना दल-सोनेलाल ने दो और कांग्रेस ने एक सीट जीती हैं। कांग्रेस को यूपी में जो एक सीट मिली है, वह रायबरेली से संप्रग अध्यक्ष और कांग्रेस की पूर्व प्रमुख सोनिया गांधी ने जीती है।
बता दें इससे पहले लोकसभा चुनाव 2019 में मिली हार के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने यूपीए की चैयरपर्सन सोनिया गांधी के सामने अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी के इस्तीफे की बात पर सोनिया गांधी और वरिष्ठ के नेताओं ने उन्हें समझाया कि ऐसी बात पार्टी फोरम में रखनी चाहिए। 
 
गुरुवार को कांग्रेस की हार को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा देश का जनादेश स्वीकार पीएम मोदी को जीत की बधाई। राहुल गांधी ने कहा, जनता मालिक है। जनता ने अपना फैसला सुनाया है। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कहना चाहता हूं कि डरने की जरूरत नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि अमेठी में स्मृति ईरानी जीती हैं उनको बहुत बहुत बधाई, जितना प्यार उन्हें जनता ने दिया है उसका वह ख्याल रखें। राहुल गांधी ने कहा कि मैंने प्यार का जवाब प्यार से दिया। उन्होंने कहा कि हार की 100 प्रतिशत जिम्मेदारी मेरी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »