24 Apr 2024, 08:15:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नतीजों से पहले जश्‍न शुरू - बीजेपी ने तैयार करवाया ये अनोखा केक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2019 11:31AM | Updated Date: May 23 2019 11:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव के नतीजों के लिए वोटों की गिनती जारी है। सभी पार्टियां अपनी जीत की दुआ मांग रहे हैं। तमाम राजनेता मंदिर, गुरुद्वारा, मस्जिद और गिरजाघर में जाकर अपने जीत की कामना कर रहे हैं। इसी कड़ी में बीजेपी को अपनी जीत का पूरा भरोसा है। दिल्ली बीजेपी ने जीत के जश्न के लिए 7 किलो का लड्डू केक बंगाली पेस्ट्री की दुकान पर ऑर्डर किया।
 
जीत के बाद शाम को केंद्रीय कार्यालय पर यह केक काटा जाएगा। इसके अलावा बीजेपी के 4-5 किलोग्राम के 9 केक का ऑर्डर दिया है। इतना ही नहीं भाजपा ने जीत के बाद मिठाई बांटने के लिए 50 किलोग्राम पिस्ता बादाम बर्फी बनाने का ऑर्डर दिया है। इन सभी बर्फियों पर कमल का फूल होगा। बता दें कि 2014 में भी बीजेपी ने पहले से ही लड्डू बनवाने शुरू कर दिया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »