20 Apr 2024, 20:45:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

चुनाव रिजल्‍ट LIVE : दिल्‍ली से गौतम गंभीर और मथुरा से हेमा मालिनी आगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2019 11:08AM | Updated Date: May 23 2019 12:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनावों की मतगणना जारी है। NDA 336 सीटों पर आगे है तो UPA भी 100 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य पार्टियां भी 103 सीटों पर आगे चल रही हैं। दिल्ली की सातों सीटों पर BJP आगे चल रही है। पूर्वी दिल्ली से गौतम गंभीर 20 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार हेमा मालिनी, रालोद के उम्मीदवार कुंवर नरेंद्र सिंह से सोलह हजार से ज्यादा मतों से आगे चल रही हैं।
 
हेमा ने 2014 में मथुरा से बीजेपी के ही टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। रामपुर लोकसभा सीट से आजम खान पीछे चल रहे हैं, तो वहीं जया प्रदा काफी आगे चल रही हैं। जया प्रदा को अभी तक 23 हजार से अधिक तो वहीं आजम खान को 21 हजार वोट मिले हैं।  
 
आजमगढ़ सीट पर अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं। निरहुआ पिछड़ गए हैं। मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव आगे चल रहे हैं।  वहीं भोपाल में साध्वी प्रज्ञा आगे चल रही हैं और दिग्विजय सिंह पीछे चल रही हैं। वहीं अमेठी में राहुल पीछे चल रहे हैं। बेगूसराय सीट से गिरिराज सिंह आगे चल रहे हैं। बिहार की 8 सीटों पर NDA आगे चल रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »