29 Mar 2024, 00:21:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इराक में स्थायित्व बहाली के मद्देनजर ट्रम्प ने बढ़ाया राष्ट्रीय आपातकाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2019 1:08AM | Updated Date: May 21 2019 1:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इराक में स्थायित्व बहाली के मद्देनजर राष्ट्रीय आपातकाल को बढ़ाने की घोषणा की है। व्हाइट हाउस के मुताबिक ट्रम्प ने सोमवार को एक कार्यकारी आदेश जारी करके राष्ट्रीय आपातकाल बढ़ाये जाने की घोषणा की। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ राष्ट्रीय आपातकाल अधिनियम के अनुच्छेद 202 (डी) के मुताबिक, इराक में स्थायित्व बहाली के मद्देनजर कार्यकारी आदेश संख्या 13303 में घोषित राष्ट्रीय आपातकाल को मैं एक वर्ष के लिए बढ़ा रहा हूं।’’  ट्रम्प ने कहा कि इराक में राजनीतिक, प्रशासनिक और आर्थिक संस्थानों के निर्माण तथा शांति एवं सुरक्षा बहाली के अलावा अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए उत्पन्न खतरे के मद्देनजर वर्ष 2003 में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की गयी थी। गौरतलब है कि वर्ष 2017 में इराक को इस्लामिक स्टेट के चंगुल से मुक्त घोषित करने के बाद से ही अंतरराष्ट्रीय समुदाय से उसे पुनर्निर्माण में मदद करने की अपील की जा रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »