28 Mar 2024, 18:42:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मध्य इजरायल में क्रेन गिरी, चार मरे, दो घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 19 2019 11:48PM | Updated Date: May 19 2019 11:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

यरूशलम। मध्य इजरायल के येवने शहर में रविवार को  एक आवासीय निर्माणाधीन इकाई के  भीतर एक विशाल क्रेन के टूट कर गिर जाने से तीन श्रमिकों और क्रेन चालक  की मौत हो गयी और दो अन्य बुरी तरह घायल हो गये। टाइम्स आफ इजरायल के अनुसार यह घटना दिन में सुबह 10 बजे हुई जब क्रेन को संतुलित करने वाला कंक्रीट का विशाल स्लैब टूट कर नीचे जमीन पर गिर गया और इसकी चपेट में आकर तीन मजदूर दब गए। घटना की जानकारी मिलते ही चिकित्सकों के दल ने मौके पर जाकर तीनों की जांच करने के बाद इन्हें मृत घोषित कर दिया और इजरायल क्रेन आपरेटर का शव बाद में मलबे से बरामद किया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और इस मामले में निर्माणाधीन साइट से आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
 
इस निर्माणाधीन इकाई  पर इसी वर्ष अप्रैल में एक ट्रक चालक की करंट लगने से मौत हो गयी थी। घटना पर शोक व्यक्त करते हुए इजरायली श्रम मंत्री हालिम कात्ज ने कहा कि  इन दुर्घटनाओं को रोका जाना जरूरी है और इसके लिए ठेकदारों को दोष देना ठीक नहीं है, श्रमिकों को भी सुरक्षा मानकों का पालन करना जरूरी है। सार्वजनिक सुरक्षा मामलों के मंत्री गिलाड अरदान ने घटना पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि  निर्माणाधीन इकाइयों पर इस तरह की घटनायें कल्पना से परे हैं और इनकी जांच रिपोर्ट कंपनियों में शीर्ष स्तर पर पहुंचना जरूरी है। इस वर्ष इजरायल में जनवरी से अब तक 19 श्रमिकों की मौत हो गयी है और 67 लोग घायल हो गये हैं जिनमें 11 गंभीर तौर पर घायल हुए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »