29 Mar 2024, 05:38:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लोकसभा चुनाव : देश के 8 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 19 2019 12:02PM | Updated Date: May 19 2019 12:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान में देश के 8 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक सभी 59 सीटों पर 10.4 फीसदी मतदान हुआ है। अभी तक वोटिंग के मामले में सबसे आगे झारखंड है । वहीं हिमाचल प्रदेश में सबसे कम मतदान हुआ है। उत्तर प्रदेश की 13, बिहार और मध्य प्रदेश की 8-8 सीट, पश्चिम बंगाल की 9 सीट, हिमाचल प्रदेश की 4, झारखंड की 3 और चंडीगढ़ की एकमात्र लोकसभा सीट पर वोट डाले जा रहे हैं। अंतिम चरण में कुछ 98 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
 
सुबह 9 बजे उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर 7 फीसदी, बिहार की आठ सीटों पर 10.7 फीसदी, हिमाचल प्रदेश की सभी चार सीटों पर 2 फीसदी, झारखंड की 4 सीटों पर 13.8 फीसदी, मध्य प्रदेश की 8 सीटों पर 11 फीसदी, पश्चिम बंगाल की 9 सीटों पर 13.3 फीसदी, पंजाब की 13 सीटों पर 8.2 फीसदी, और चंडीगढ़ की 1 सीट पर 10.4 फीसदी मतदान हुआ है।
 
सातवें चरण में उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल की 13 सीटें गोरखुपर, वाराणसी, गाजीपुर, मिर्जापुर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, चंदौली और रॉबर्ट्सगंज सीटों पर मतदान जारी है। यूपी में जिन सीटों पर मतदान चल रहा है उनमें कई दिग्गजों जैसे पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा, अनुप्रिया पटेल, बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, आरपीएन सिंह की सीटें शामिल हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »