24 Apr 2024, 13:47:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पोम्पियो ने सऊदी प्रिंस से क्षेत्रीय विकास पर चर्चा की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 19 2019 11:51AM | Updated Date: May 19 2019 11:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियाध। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को फोन कर क्षेत्रीय विकास समेत सुरक्षा एवं स्थिरता को मजबूत करने के प्रयासों पर चर्चा की। सऊदी विदेश मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।
 
सऊदी अरब के प्रिंस सलमान के तेल सुविधाओं पर हाल ही में हुए हमले तथा संयुक्त अरब अमीरात तट पर कई टैंकरों के तोड़फोड़ के मद्देनजर खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) और अरब लीग के नेताओं को 30 मई को मक्का शहर में शिखर सम्मेलन के लिए इकट्ठा होने के आमंत्रण के कुछ ही देर बाद यह जानकारी दी गई।
 
संयुक्त अरब अमीरात के विशेष आर्थिक क्षेत्र में 12 मई को एक रहस्यमय हमले से सऊदी अरब के दो तेल टैंकरों और दो अन्य जहाजों को निशाना बनाया गया था। किसी ने भी तोड़फोड़ की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन अमेरिका ने कथित तौर पर सुझाव दिया है कि प्रतिबंधों से प्रभावित ईरान जो अब अमेरिका के साथ तनाव के एक नये चरण में प्रवेश कर चुका है हमले के पीछे हो सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »