29 Mar 2024, 00:41:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ऑस्ट्रिया में चांसलर ने संसदीय चुनाव कराने की पेशकश की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 19 2019 11:40AM | Updated Date: May 19 2019 11:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वियना। यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया के चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज ने शनिवार को पूर्व वाईस चांसलर हेंज-क्रिश्चियन स्ट्रेच के घोटाले के कारण इस्तीफा देने का हवाला देते हुए राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन से संसदीय चुनाव कराने की पेशकश की। कुर्ज ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'आज मैंने संघीय अध्यक्ष को ऑस्ट्रिया में जल्द से जल्द चुनाव कराने की पेशकश की।' वर्तमान ऑस्ट्रियाई सरकार कुर्ज के नेतृत्व वाली ऑस्ट्रियाई पीपुल्स पार्टी (ओवीपी) और फ्रीडम पार्टी ऑफ ऑस्ट्रिया (एफपीओ) द्वारा बनायी गयी थी।
 
एफपीओ का नेतृत्व स्ट्रेच अप्रैल 2005 से शनिवार को इस्तीफा देने से पहले तक कर रहे थे। समाचार पत्रों ने शुक्रवार को दी एक रिपोर्ट में एक वीडियो रिकॉर्डिंग का हवाला दिया जिसमें 2017 के चुनावी अभियान में मदद के बदले स्ट्रेच एक रूसी के हित में आश्वासन दे रहे थे। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि बैठकों में सरकारी अनुबंधों समेत यूरो सौदों पर भी चर्चा की गई थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »