इंडियानापोलिस। अमेरिकी प्रांत इंडियाना के म्युंसी में बॉल स्टेट यूनिवर्सिटी परिसर के पास शनिवार सुबह हुई गोलीबारी में कम से कम सात लोग घायल हो गये जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। म्युंसी के पुलिस प्रमुख जो विकल ने बताया कि परिसर के पास एक मकान में पार्टी हो रही थी। इसी दौरान आपसी झगड़े के बाद एक पक्ष ने गोलीबारी कर दी। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में कम से कम सात लोग घायल हो गये जिनमें से एक को जीवन रक्षक उपकरण पर रखा गया है। दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यूनिवर्सिटी ने भी परिसर के पास गोलीबारी की पुष्टि की है। उसने स्थानीय लोगों और छात्रों को फिलहाल घटनास्थल से दूर रहने को कहा है।