28 Mar 2024, 23:17:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस ने बदली अपनी TWITTER DP - लगाई महात्मा गांधी की फोटो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 18 2019 4:11PM | Updated Date: May 18 2019 4:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा देशभक्त कहे जाने के एक दिन बाद कांग्रेस ने शुक्रवार को अपने ट्विटर हैंडल का प्रोफाइल पिक्चर बदलकर महात्मा गांधी का चित्र लगा दिया।
 
पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पहले प्रोफाइल पिक्चर के रूप में पार्टी का चुनाव चिह्न् लगा हुआ था। कांग्रेस ने यह कदम तब उठाया है, जब एक दिन पहले गुरुवार को मालेगांव विस्फोट की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त करार दिया था। उन्होंने कहा था, "नाथूराम गोडसे एक देशभक्त थे, हैं और रहेंगे। उन्हें आतंकवादी कहने वाले अपने गिरेबान में झांक कर देखें। इस चुनाव में ऐसे लोगों को सबक सिखाया जाएगा।
 
भाजपा के अनंत कुमार हेगड़े और नलिन कतील ने भी गोडसे की प्रशंसा की और उन्होंने ठाकुर का समर्थन किया। इसके पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि ठाकुर, हेगड़े और कतील के बयान उनके निजी थे और पार्टी से इसका कुछ लेना-देना नहीं है।
 
शाह ने कहा, "हालांकि उन्होंने अपने बयान वापस ले लिए हैं और उन्होंने माफी भी मांग ली है। भाजपा ने इन नेताओं के बयानों को पार्टी की अनुशासन समिति को भेजने का निर्णय लिया है। समिति इन नेताओं के जवाब प्राप्त होने के 10 दिनों के भीतर एक रपट सौंपेगी।"
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »