29 Mar 2024, 16:42:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गढ़वाली वेश-भूषा में केदारनाथ धाम पहुंचे पीएम मोदी - चढ़ाया डेढ़ क्विंटल का घंटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 18 2019 2:56PM | Updated Date: May 18 2019 2:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देहरादून। लोकसभा का चुनाव प्रचार खत्म होने के अगले दिन शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ धाम में बाबा शिव के दर्शन करने पहुंचे हैं। यह उनकी चौथी केदारनाथ यात्रा है। पारंपरिक गढ़वाली वेश-भूषा में पहुंचे पीएम मोदी की कमर में भगवा वस्त्र बंधा था और सिर पर पहाड़ी टोपी थी।
 
पीएम मोदी ने केदारनाथ धाम पर वाघाम्बर चढ़ाया है और घंटा भी अर्पित किया है। घंटे का वजन एक से डेढ़ क्विंटल का है। धर्म के जानकार बताते हैं कि जब किसी व्यक्ति की मनोकामना पूरी हो जाती है, तो वह घंटे या घंटियां मंदिर में चढ़ाते हैं। कई बार लोग मन्नत मांगने के समय भी इस तरह का उपहार चढ़ाते हैं।
 
यह बात इसलिए भी अहम है क्योंकि इस बार का लोकसभा चुनाव भाजपा के नाम पर नहीं लड़कर मोदी के नाम पर लड़ा गया है। हो सकता है कि इस चुनाव में जबरदस्त जीत की मनोकामना के साथ पीएम मोदी ने यह घंटा चढ़ाया है। यह भी हो सकता है कि पीएम मोदी की कोई मनोकामना पूरी हुई हो, जिसके उपहार के रूप में मोदी ने यह घंटा बाबा केदारनाथ को अर्पित किया था।
 
गर्भ गृह में करीब एक घंटे की पूजा और रुद्राभिषेक करने के बाद उन्होंने मंदिर की परिक्रमा को पूरा किया। शांति पाठ के बाद रुद्राभिषेक का कार्यक्रम शुरू किया गया था। इसके बाद पीएम गरुड़चट्टी गुफा में वह ध्यान साधना भी करेंगे। आज रात में पीएम मोदी केदरनाथ में ही विश्राम करेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »