28 Mar 2024, 15:13:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नाइजीरिया में बोको हरम के आतंकवादियों ने की 10 मछुआरों की हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 18 2019 12:54PM | Updated Date: May 18 2019 12:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अबुजा। नाइजीरिया के बोर्नो प्रांत में बोको हरम के आतंकवादियों ने कथित तौर पर शुक्रवार को 10 मछुआरों की हत्या कर दी। स्थानीय आपातकाली प्रबंधन विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी। नाइजीरिया के उत्तरी प्रांत बोर्नो की राजधानी माइदुगुरी से चार किलोमीटर दूर अलौ डैम में आतंकवादियों ने मछुआरों के समूह पर हमला किया गया था और उनके शव नाइजीरिया के पूर्वोत्तर शहर माइदुगुरी के पास बरामद किए गए हैं।
 
बोर्नो प्रांत की आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख बेल्लो दनबत्ता ने बताया कि मारे गए अधिकतर मछुआरे कोनडुगा के निवासी थे। उन्होंने बताया कि इस घटना के समय मछुआरे रोज की तरह मछली पकड़ने के लिए जा रहे थे। चाड बेसिन मत्स्य झील के अध्यक्ष अबूबकर गामंडी ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »