28 Mar 2024, 22:11:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका में वेनेजुएला दूतावास से गिरफ्तार 4 लोगों की सशर्त रिहाई का आदेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 18 2019 11:59AM | Updated Date: May 18 2019 11:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका की एक अदालत ने गत गुरुवार को वाशिंगटन स्थित वेनेजुएला दूतावास से गिरफ्तार किये गये चार लोगों को सशर्त रिहा करने का आदेश शुक्रवार को दिया। न्यायाधीश माइकल हार्वे ने कहा कि चारों लोगों को इस शर्त पर रिहा किया जाएगा कि वे वाशिंगटन स्थित वेनेजुएला दूतावास के 100 फुट के दायरे में नहीं जाएंगे। साथ वेनेजुएला के विपक्ष के नेता जुआन गुएडो के अमेरिकी प्रतिनिधियों से दूर रहेंगे।
 
वे अदालत की अनुमति लिये बिना विदेश दौरे पर नहीं जाएंगे तथा अदालत के अधिकारियों के साथ जांच करने के लिए साप्ताह में एकबार फोन से बात करेंगे। इस मामले में अगली सुनवाई 12 जून को पूर्वाहन 11 बजे होगी। उल्लेखनीय है कि अमेरिका की गोपनीय सेवा तथा विदेश विभाग की पुलिस ने वाशिंगटन स्थित वेनेजुएला दूतावास में छापा मारकर गत गुरुवार को मार्गरेट फ्लावर्स, कीवेन जीस, एड्रिएन पाइन और डेविड पॉल को गिरफ्तार किया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »