19 Apr 2024, 11:15:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल गांधी का गुजरात दौरा आज, जनसभा को करेंगे संबोधित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 15 2019 10:32AM | Updated Date: Apr 15 2019 10:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात के अमरेली लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले राजुला शहर में सोमवार को एक रैली को संबोधित करेंगे। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोषी ने रविवार को बताया, राहुल गांधी राजुला में एक रैली को संबोधित करेंगे। 
 
बता दें कि यह शहर भावनगर जिले में स्थित है लेकिन अमरेली लोकसभा क्षेत्र में आता है। उन्होंने बताया, राजुला में रैली आयोजित करने के पीछे का विचार अमरेली, जूनागढ़ और भावनगर में तीन लोकसभा क्षेत्रों के लोगों को संबोधित करना है।गुजरात में 26 सीटों के लिए 23 अप्रैल को मतदान होगा। 
 
बता दें कि इसके अलावा उत्तर प्रदेश को लेकर कांग्रेस पार्टी अपनी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। जिसके चलते पार्टी पूरी ताक अपनी महत्वाकांक्षी  न्यूनतम आय योजना’ (न्याय) के वादे को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने के लिए झोंक रही है। जिसके लिए अब 15 अप्रैल (सोमवार) से राज्य में‘न्याय यात्रा’निकालने जा रही है।  
 
पार्टी सूत्रों के मुताबिक‘न्याय यात्रा’का यह कार्यक्रम कांग्रेस महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की योजना का हिस्सा है। इस यात्रा के पूरे कार्यक्रम से अवगत पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि यह यात्रा राज्य के उन सभी संसदीय क्षेत्रों में निकाली जाएगी जहां अगले छह चरणों मे चुनाव हो रहे हैं। इसकी शुरुआत 15 अप्रैल को फतेहपुर सीकरी से होगी जहां से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर चुनाव लड़ रहे हैं।  
 
यात्रा की शुरुआत के मौके पर प्रियंका और पूर्वी उत्तर प्रदेश महासचिव-प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रह सकते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘यह यात्रा उन सभी क्षेत्रों से निकाली जाएगी जहां अगले चरणों में चुनाव हो रहे हैं। इस यात्रा का मकसद हर गांव और हर घर तक‘न्याय’को पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि कई संसदीय क्षेत्रों में खुद प्रियंका भी इस यात्रा में शामिल हो सकती हैं।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »