29 Mar 2024, 14:39:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सैम पित्रोदा का बयान दुर्भाग्यपूर्ण : अरुण जेटली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2019 3:26PM | Updated Date: Mar 22 2019 3:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकवादी शिविर पर भारतीय वायु सेना की कार्रवाई के बारे में कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि जो लोग देश की सुरक्षा और लोगों के जज्बात नहीं समझते वही इस प्रकार के बयान देते हैं। वित्त मंत्री जेटली ने भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं के एक सवाल पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिये बिना कहा ‘ जिसका गुरु ऐसा है उसका शिष्य कैसा होगा।
 
उन्होंने कहा कि देश तीन दशक से आतंकवाद का मुकाबला कर रहा और मोदी सरकार ने इस मुद्दे पर नीति बदली है। पहले हम पाकिस्तान की सीमा से आने वाले आतंकवादियों को रोकते थे फिर भी साल में एक दो घटनायें हो जाती थी। अब जहां आतंकवादी है वहीं हम जाते हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ पहले सर्जिकल स्ट्राइक और पुलवामा की घटना के बाद एयर स्ट्राइक बेहद सफल रहे और इसमें शामिल सभी सुरक्षाकर्मी सुरक्षित रहे। इन दोनों अभियानों में जरुरत के हिसाब से केवल आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाया गया।
 
इसका पूरी दुनिया ने सर्मथन किया यहां तक कि मुस्लिम देशों के संगठन ने भी इसका विरोध नहीं किया। जेटली ने कहा ‘‘मैच फ्रंट फुट पर रह कर जीता जाता है बैक पुट पर नहीं। कांग्रेस के किसी नेता ने पहली बार ऐसा बयान नहीं दिया है बल्कि बार बार इस प्रकार के बयान आ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पित्रोदा ने बालाकोट एयर स्ट्राइक में मारे गये आतंकवादियों की संख्या को लेकर प्रमाण देने तथा कुछ अन्य सवाल उठाये हैं । 
      
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »