29 Mar 2024, 06:02:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बीजेपी ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए 100 नाम घोषित किए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2019 10:20AM | Updated Date: Mar 22 2019 10:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार रात अपने 100 उम्मीदवार घोषित कर दिए। भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति के सचिव एवं केन्द्रीय मंत्री जे पी नड्डा ने उम्मीदवारों की यह सूची जारी की। बीजू जनता दल छोड़ कर भाजपा में शामिल होने वाले डॉ. दामोदर राउत को बालीकुडा इरासमा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। 147 सदस्यों वाली ओडिशा विधानसभा के लिए 11, 18, 23 और 29 अप्रैल को शुरुआती चार चरणों में मतदान होना है। जबकि नतीजे 23 मई को आयेंगे। 
 
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में 20 मार्च को हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, सुषमा स्‍वराज, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा, अरुण जेटली, थावर चंद गहलोत, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के संगठन महासचिव रामलाल भी मौजूद थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »